Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत-नेपाल सीमा से 107 किलो गांजा बरामद

विदेश डेस्क, एन. के. सिंह।

भारत-नेपाल सीमा से 107 किलो गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह को तगड़ा झटका| तस्कर मौके से भागने में रहे कामयाब, पुलिस ने ठिकानों पर छापेमारी की शुरू, जल्द होगी गिरफ्तारी।

पूर्वी चंपारण: भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करों के खिलाफ पूर्वी चंपारण पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर भेलाही थाना पुलिस ने 107 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 53.50 लाख रुपये है। पुलिस की इस कार्रवाई से नेपाल के रास्ते भारत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों को तगड़ा झटका लगा है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रमेश भगत और अवधेश भगत नामक व्यक्ति नेपाल से भारी मात्रा में गांजे की तस्करी कर भारत ला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा से सटे सभी थानों में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान, भेलाही थाना के अंतर्गत नहर चौक के पास जांच करते समय, पुलिस टीम ने कुछ लोगों को झाड़ियों में से भागते हुए देखा। पुलिस को संदेह हुआ और जब उन्होंने झाड़ियों की तलाशी ली, तो वहां गांजे जैसा मादक पदार्थ छिपाकर रखा हुआ था।

भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी

पुलिस ने मौके से 107 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस पूरे मामले में भेलाही थाना में एक कांड दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, मौके से तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

छापामारी दल

इस सफल अभियान में शामिल पुलिस टीम में श्री मनीष आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल; पु०अ०नि० गौरव कुमार, थानाध्यक्ष भेलाही थाना, मोतिहारी; स०अ०नि० राजीव नयन सिंह, भेलाही थाना; सिपाही नवास राम, रिजर्व गार्ड भेलाही थाना; सिपाही राजेश कुमार, रिजर्व गार्ड भेलाही थाना; और भेलाही थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई गई है। पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों पर नजर रख रही है और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।