लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा प्रखंड के भीखाबांध गांव में शुक्रवार को ‘बचपन स्कूल’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एकमा विधायक धूमल सिंह के पुत्र मनु सिंह एवं उपप्रमुख हरेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों को स्कूल की विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है और इस प्रकार के विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।
विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों को माला एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुखिया मंसूर अंसारी, बीसीसी प्रतिनिधि पप्रभुनाथ सिंह, मुरारी सिंह, मुरारी सिंह,राजकुमार ठाकुर, संतोष गुप्ता , डॉ लक्ष्मण प्रसाद, जिला पार्षद प्रतिनिधि कमलेश यादव सहित कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान का संकल्प दोहराया।







