लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान : दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के बगौरा पंचायत के बंगरा गांव शुक्रवार की सुबह से अंधेरे में डूब गया है। गांव में लगा बिजली कम्पनी का ट्रांसफार्मर जल गया। इस भीषण गर्मी में पूरा गांव एक तरफ जहां गर्मी से जूझ रहा है।
वहीं दूसरी तरफ अंधेरे से भी जूझने को मजबूर है। बिजली कंपनी की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को अपना आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह गांव का में लगा ट्रांसफर जल गया। इसकी सूचना विभागीय कर्मी व पदाधिकारी को दिए गए। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है। ग्रामीण खासे परेशान है। बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। घर में अंधेरा छाया हुआ है। सबसे परेशानी बुजुर्ग एवं बच्चों को हो रही है। जो ना ढंग से सो पा रहे हैं और ना ही ढंग से पढ़ पा रहे हैं। बिजली कंपनी के पदाधिकारी बार-बार यही कह रहे हैं कि कल तक नया ट्रांसफॉर्मर लग जाएगा या फिर इस ट्रांसफार्मर की मरम्मती हो जाएगी। परंतु तीन दिनों बीत जाने के बाद भी अभी तक ना ही नया ट्रांसफार्मर लग पाया है और ना ही ट्रांसफार्मर की मरम्मती हो पाई है। आक्रोश जताने वालों में मोहन यादव, विश्राम राम, विनोद साह आदि शामिल है।







