Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भूमि पत्तन रक्सौल में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

भारत-नेपाल के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व स्थानीय स्कूली बच्चों ने बढ़ाया समारोह का उत्साह

रक्सौल: भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण  के भूमि पत्तन रक्सौल परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के उप सचिव मधुकर पांडे ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रध्वज के सम्मान में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र गीत वन्दे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि मधुकर पांडे ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने में भूमि पत्तन रक्सौल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

समारोह में भारत-नेपाल मैत्री और सीमा पार सौहार्द की भी झलक देखने को मिली। नेपाल आईसीपी वीरगंज के टर्मिनल हेड गणेश घिमिरे अपने सहयोगियों के साथ समारोह में शामिल हुए। नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (APF), आईसीपी वीरगंज के डिप्टी एसपी समेत रक्सौल के विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और मीडिया कर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

समारोह में भूमि पत्तन रक्सौल से जुड़े सीमा शुल्क, इमीग्रेशन, प्लांट क्वारंटाइन, एसएसबी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान प्रभात कुमार जना, राहुल गुप्ता, श्याम बाबू सिंह, सुरेश चंद वर्मा, अख्तर सैफी, नारायण कुमार, कुंदन कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार दास, सुरभि कुमारी, प्रिया रानी, कुमारी नीतू, लक्ष्मी कुमारी, स्वेता कुमारी, रिंकू कुमारी, प्रकाश कुमारी, सुभम कुमार एवं संतोष कुमार समेत भारत विकास परिषद शाखा - रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एव मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आसपास के गांवों से पहुंचे स्कूली बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ समारोह में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को और बढ़ा दिया। 

समारोह के अंत में भूमि पत्तन रक्सौल के पत्तन प्रशासक कुमार राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, नेपाल से आए अतिथियों, सुरक्षा बलों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, भारत विकास परिषद के सदस्यों तथा स्थानीय बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रभक्ति और भारत-नेपाल मैत्री के संदेश के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।