लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा थाना क्षेत्र के सतजोरा गांव भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
जहां पर इलाज हुआ. घायलों में सतजोरा के अमरेंद्र कुमार, ब्यूटी कुमारी एवं शिवकांति देवी शामिल हैं. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष से थाना में आवेदन दिया जा चुका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







