Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भूमि विवाद ने ली किसान की जान, 5 हिरासत में, 62 वर्षीय किसान सुरेंद्र प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या

मोतिहारी, एन.के. सिंह |

ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप, जांच जारी, मृतक के परिजनों ने कोर्ट में विचाराधीन मामले के बावजूद जबरन खेत जोतने का आरोप लगाया।

जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा वार्ड संख्या छह में एक भूमि विवाद ने 62 वर्षीय किसान सुरेंद्र प्रसाद की जान ले ली। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में उनकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है।

अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) रंजन कुमार ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसान सुरेंद्र प्रसाद की मृत्यु भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के कारण हुई है। उन्होंने हिरासत में लिए गए पांच व्यक्तियों की जानकारी भी दी।

वहीं, मृतक सुरेंद्र प्रसाद के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, कनछेदवा गांव निवासी सुधांशु कश्यप उर्फ लक्ष्मीकांत सिंह से उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला अरेराज व्यवहार न्यायालय में विचाराधीन है। परिजनों का दावा है कि विपक्षी जानबूझकर कोर्ट की तारीखों पर उपस्थित नहीं होते थे और घटना वाले दिन जबरन विवादित खेत को जोत रहे थे। परिजनों ने बताया कि कोर्ट से नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी हाजिर नहीं हुए।

ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप

परिजनों के रोंगटे खड़े कर देने वाले बयानों के अनुसार, जब सुरेंद्र प्रसाद को खेत जोतने की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे। वहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और आरोप है कि उन्हें ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया। जब बाद में परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घायल सुरेंद्र प्रसाद को पहले हरसिद्धि पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रहमानिया हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि खेत जोतने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है। फिलहाल, मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की देखरेख में मृतक का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में गहन अनुसंधान जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।