Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मजबूत सेना, मजबूर सरकार: ‘जय हिंद सभा’ में कांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना

मुज़फ्फरपुर
कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित 'जय हिंद सभा' में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस सभा में भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिन्दूर' के साहसिक कार्यों को सलाम करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र की चुप्पी और व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए।

लोकसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं द्वारा सेना और शहीदों के परिवारों के प्रति दिए गए विवादास्पद बयानों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए आतंकी की पत्नी हिमांशी नरवाल ने जब देशभक्ति का परिचय दिया, तो भाजपा नेताओं ने उन्हें 'कायर' कह कर अपमानित किया। साथ ही, कर्नल सोफिया पर झूठे आरोप लगाए जाने के बावजूद सरकार और महिला आयोग की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "जब भारत ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था, उसी समय IMF पाकिस्तान को आर्थिक सहायता दे रहा था। विदेश नीति की यह विफलता देश के लिए चिंता का विषय है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में सीज़फायर कर सेना के पराक्रम को दरकिनार किया गया, जबकि हमले के आतंकी अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।

सभा में कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद का नया ट्रेंड सामने आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पीएम मोदी का कश्मीर दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द किया गया था, तब पहलगाम में 2000 से अधिक पर्यटकों की उपस्थिति के बावजूद सुरक्षा में चूक कैसे हुई?

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमले के पीड़ितों से मिलकर संवेदना जताई, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट होती हैं।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने की। इससे पहले गौरव गोगोई और राजेश कुमार राम ने रमना पानी टंकी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा करते हुए साहु पोखर स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में भाग लिया।

सभा में शामिल प्रमुख नेताओं में शामिल थे:
बिहार प्रभारी सचिव सुशील पासी, पूर्व सांसद अजय निषाद, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, उमेश कुमार राम, जगदीश धयाल, शशिशेखर राय, जिला प्रवक्ता समीर कुमार, महिला अध्यक्ष जूही प्रीतम, पटना जिलाध्यक्ष शशिरंजन, कृपाशंकर शाही, मयंक मुन्ना, सुरेश शर्मा, नीरज, महताब आलम सिद्दीकी, केदार पटेल, चौधरी राशिद हुसैन, विजय यादव, रिज़वान अहमद एजाज़ी, राजू राम, विकास कुमार टुल्लू, दिलीप चौधरी, रूपेश सिंह, तनवीर आलम, नमण शर्मा और अन्य।

सभा में जिले के सभी प्रखंडों से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा और सेना के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।