Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मझौलिया: चौकीदार के भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

मझौलिया, नीतीश कुमार |

परसा पंचायत के भूमिहार टोली स्थित परसा स्टेशन के पास गुरुवार शाम करीब 7.15 बजे एक दर्दनाक घटना में चौकीदार विपिन यादव के छोटे भाई लड्डू कुमार यादव (10 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और एसडीपीओ विवेकदीप घटनास्थल पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भारी संख्या में बल की तैनाती कर दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान परसा गांव के जयप्रकाश सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह (10 वर्ष) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर डटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा गया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लड्डू के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं।

लड्डू परसा पंचायत के वार्ड-10 का निवासी था, जबकि आरोपी आशुतोष वार्ड-5 में रहता है। दोनों बच्चों के बीच खेलने  के दौरान आम को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आशुतोष ने चाकू निकालकर लड्डू के पेट में घोंप दिया। लड्डू वहीं गिर पड़ा और तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बच्चे साथ खेलते थे और दोस्त भी थे। घटना के बाद आशुतोष मौके से फरार हो गया। उधर, खबर मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ हटाकर शव को अपने कब्जे में लिया।

• वारदात गुरुवार शाम 7.15 बजे भूमिहार टोली, परसा स्टेशन के पास घटी
• घटना के बाद से आरोपी फरार, पुलिस कर रही है छानबीन