Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मधुबन में चुनावी संग्राम: राणा-संध्या-कुणाल में तिकड़ी टक्कर

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी

मधुबन में त्रिकोणीय मुकाबला तेज: राणा रणधीर, संध्या रानी और कुणाल भूषण की एंट्री ने बढ़ाई हलचल। मधुबन विधानसभा चुनाव इस बार पूरी तरह नए तेवर में दिख रहा है। जहां लंबे समय से मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच सीमित रहता था, वहीं इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) के आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। 27 वर्षीय युवा उम्मीदवार कुणाल भूषण के मैदान में उतरने से चुनाव अब साफ तौर पर त्रिकोणीय हो चुका है।

AAP का नया दांव, युवा चेहरा कुणाल भूषण:

आम आदमी पार्टी ने मधुबन सीट पर पढ़े-लिखे और साफ छवि वाले कुणाल भूषण को टिकट दिया है। राजनीतिक पृष्ठभूमि न होने के बावजूद कुणाल को युवाओं और पहली बार वोट देने वालों से अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है। उनकी सभाएं भले छोटी हों, लेकिन असर गहरा छोड़ रही हैं।

ग्राउंड पर बढ़ता समर्थन:

बाजारों, गांवों और बूथों पर हुई बातचीत के मुताबिक लोग पारंपरिक दो दलों से इतर तीसरे विकल्प को गंभीरता से देख रहे हैं। कुणाल भूषण को खासकर उन वोटरों का सधा हुआ समर्थन मिल रहा है जो बदलाव की तलाश में हैं। स्थानीय लोगों की राय है कि “नया चेहरा चाहिए”, और यह भावना लगातार मजबूत होती जा रही है।

मदन साह का टिकट कटना बना अहम फैक्टर:

RJD के पुराने और प्रभावी नेता मदन साह का टिकट कटने से मधुबन की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। कई गांवों में समर्थक खुलकर नाराज़गी जता रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नाराज़गी वोट ट्रांसफर को प्रभावित कर सकती है और तीसरे विकल्प को बढ़त दिला सकती है।

मधुबन की जनता की प्राथमिकता - विकास और बदलाव:

सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्थानीय रोजगार और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दे इस बार चर्चा के केंद्र में हैं। बड़ी संख्या में मतदाता बदलाव के मूड में दिख रहे हैं, जिससे युवा उम्मीदवारों के लिए संभावनाएं बढ़ी हैं। यही वजह है कि कुणाल भूषण अचानक तेज़ी से चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

क्या कुणाल भूषण बनेंगे गेम-चेंजर?

राणा रणधीर अपनी पारंपरिक पकड़ और कैडर वोट पर भरोसा कर रहे हैं। संध्या रानी महागठबंधन के साझा वोट बैंक के साथ मैदान में हैं। लेकिन कुणाल भूषण को युवा, नाराज़ और बदलाव चाहने वाले वोटरों का स्पष्ट समर्थन मिल रहा है।
यही फैक्टर मधुबन की लड़ाई को बेहद दिलचस्प बना रहा है।