Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मधुरेंद्र ने पत्ता पर राहुल-तेजस्वी का तस्वीर बनाकर किया स्वागत

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

मोतिहारी: बिहार में महागठबंधन के दिग्गज नेताओं की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को इस यात्रा का 12वें दिन पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में पहुंचने पर उत्साहित हुए देश के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर से अपनी अनोखे अंदाज में अपनी पत्ता कलाकृति के जरिए चंपारण के धरती पर आए हुए मेहमानों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया है। 

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी 5 घंटे के विशेष परिश्रम के बाद दुनिया के सबसे छोटी 3 सेंटीमीटर वाले पीपल के हरा पत्ता पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अद्भुत व मनमोहक अनोखी तस्वीर बनाकर लिखा " वेलकम टू चंपारण" 

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि बिहार के धरती पर जब-जब कोई बड़े मेहमान का आगमन होता हैं तब-तब हम उनके स्वागत के लिए हम कलाकृति उकेर कर अभिनन्दन करते हैं।

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई बड़े चेहरे लगातार बिहार के सड़कों पर उतर कर इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।