Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मनीष कश्यप ने बीजेपी से इस्तीफा दिया, बिहार चुनाव में उतरने की घोषणा

पटना, वेरोनिका राय |

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर दी और कहा कि अब वे पार्टी के सदस्य नहीं हैं। कश्यप ने बताया कि चनपटिया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया कि उन्हें बिहार और बिहारियों के लिए लड़ना है।

कश्यप ने आरोप लगाया कि पार्टी में रहते हुए वे बिहार में हो रहे पलायन और अन्य मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा, "मैं जब पार्टी में था तब भी इन मुद्दों पर आवाज उठाता रहा, लेकिन अब मुझे लग रहा है कि पार्टी में रहकर इन सभी चीजों को अच्छे ढंग से नहीं उठा पाऊंगा।"

बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कश्यप ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, "मुझे कहां से चुनाव लड़ना चाहिए और किस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए या फिर मुझे अकेले लड़ना चाहिए? इसके बारे में आप बताइएगा। मैं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाऊंगा।"

कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि वे कभी भी पीएम मोदी के खिलाफ एकतरफा नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा, "मेरे लिए आप कल भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी थे और आज भी हैं तथा आगे भी रहेंगे।"

उनके इस्तीफे से बीजेपी को एक और झटका लगा है, खासकर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर। कश्यप ने फेसबुक लाइव में बिना नाम लिए बीजेपी नेता मंगल पांडेय पर भी तीखा हमला किया, जिससे संकेत मिलता है कि वे आने वाले समय में मंगल पांडेय के खिलाफ खुलासे कर सकते हैं।