Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ममता बनर्जी ने मेसी से मांगी माफी

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

कोलकाता: सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब वह तय समय से पहले ही स्टेडियम से रवाना हो गए। इससे नाराज प्रशंसकों ने विरोध जताते हुए स्टेडियम में तोड़फोड़ की, जिससे कुछ देर के लिए हालात बिगड़ गए। इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख और चिंता व्यक्त की है।

यह घटना लियोनल मेसी के बहुचर्चित G.O.A.T टूर के दौरान सामने आई, जब उन्हें देखने के लिए हजारों फुटबॉल प्रेमी स्टेडियम पहुंचे थे। बड़ी संख्या में दर्शकों ने महंगे टिकट खरीदे थे और अपने पसंदीदा खिलाड़ी को नजदीक से देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे। मेसी ने कार्यक्रम में लैप ऑफ ऑनर किया, लेकिन इसके तुरंत बाद उनके अचानक चले जाने से प्रशंसक असंतुष्ट हो गए।

मेसी के जल्दी निकलने के बाद स्थिति तेजी से तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए दर्शकों ने कुर्सियां और पानी की बोतलें फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया। स्टेडियम में फैली अव्यवस्था के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं और वहां मौजूद हजारों प्रशंसक मेसी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

ममता बनर्जी ने स्टेडियम में सामने आए कुप्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस अव्यवस्था से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने लियोनल मेसी और सभी खेल प्रेमियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि इस घटना से प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसका उन्हें अफसोस है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय जांच समिति के गठन की घोषणा की है। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अशिम कुमार रे करेंगे, जबकि राज्य के मुख्य सचिव और गृह व पहाड़ी मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव इसके सदस्य होंगे। समिति पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों की पहचान करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुझाव देगी।