Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मर्दानी 3 के ट्रेलर से अभिभूत स्मृति मंधाना

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर देखकर भावुक और अभिभूत नजर आईं। रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दिए गए सशक्त संदेश ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।

स्मृति मंधाना ने कहा कि मर्दानी 3 की थीम से वह खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हैं, क्योंकि समाज में लड़कियों पर होने वाले कई अत्याचार अक्सर अनकहे रह जाते हैं। उन्होंने माना कि यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को मजबूती से सामने लाती है।

स्मृति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक छोटी लड़की की जिंदगी अमूल्य होती है। लड़कियां बहुत कुछ सहती और देखती हैं, लेकिन अक्सर चुपचाप सहन करती हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्ची की सुरक्षा देश की प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि जब समाज लड़कियों के लिए सुरक्षित होता है, तभी वे आगे बढ़ती हैं और अपने सपनों को साकार कर पाती हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि मर्दानी 3 का ट्रेलर देखकर वह बेहद प्रभावित हुई हैं और प्रार्थना करती हैं कि देश एकजुट होकर हर लड़की और महिला की रक्षा करे। स्मृति ने कहा कि जो समाज किसी लड़की के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता, वह समाज कहलाने योग्य नहीं होता।

उल्लेखनीय है कि मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इसी फिल्म के साथ अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने फिल्मी करियर के 30 वर्ष भी पूरे कर रही हैं।