Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महागठबंधन की बैठक के बाद CM नीतीश की चुनावी तैयारी तेज

स्टेट डेस्क |

Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक के बाद CM नीतीश की चुनावी तैयारी तेज, JDU के बड़े नेताओं के साथ बैठक

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कल महागठबंधन की अहम बैठक हुई जिसमें राजद, कांग्रेस, वाम दल और अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में चुनाव को लेकर प्रारंभिक रणनीति, सीट बंटवारा और प्रचार अभियान की दिशा पर चर्चा हुई है। आज सीएम नितीश कुमार जेडीयू के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। 

दरअसल, हागठबंधन की बैठक के ठीक एक दिन बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तीन प्रमुख नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर बंद कमरे में महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, वरिष्ठ नेता एवं मंत्री विजय चौधरी, और मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि जदयू की ओर से भी एनडीए में सीटों को लेकर गहराई से समीक्षा हो रही है। भाजपा और जदयू के बीच किस सीट पर किसका प्रत्याशी होगा, और किन क्षेत्रों में विपक्ष को चुनौती देना है, इस पर मुख्यमंत्री पूरी जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा प्रचार अभियान को और धार देने के लिए नेताओं की भूमिका तय की जा रही है।

महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों में हलचल से स्पष्ट है कि बिहार चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। एक ओर तेजस्वी यादव युवा चेहरा बनकर उभर रहे हैं, तो दूसरी ओर नीतीश कुमार अपनी अनुभव और प्रशासनिक छवि को आगे रख कर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।