Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महागठबंधन की सरकार बनी तो शराबबंदी कानून से ताड़ी होगी बाहर: तेजस्वी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो शराबबंदी कानून से ताड़ी को बाहर किया जाएगा, क्योंकि इससे पासी समाज को भारी नुकसान हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि ताड़ी एक प्राकृतिक पेय है, इसमें कोई अल्कोहल नहीं होता। वे मंगलवार को महागठबंधन का संयुक्त घोषणा पत्र ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

तेजस्वी ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सरकार बनाना नहीं, बल्कि बिहार बनाना है। गठबंधन ने जो प्रण लिया है, उसे प्राण देकर भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी शक्तियां बिहार को उपनिवेश बनाना चाहती हैं, लेकिन महागठबंधन ऐसा नहीं होने देगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे उनके खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन भाजपा और कुछ भ्रष्ट अफसरों ने उन्हें कठपुतली बना रखा है। भाजपा ने केवल नीतीश कुमार के नाम का इस्तेमाल किया, जबकि अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा।

तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए पूछा कि अब तक उन्होंने अपना सीएम फेस क्यों घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके नेता बिहार में आकर सिर्फ नकारात्मक बातें करते हैं, लेकिन बिहार को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर कुछ नहीं कहते। उनका घोषणा पत्र भी जारी नहीं हुआ है। एनडीए बिहार को कब्जाना चाहता है, जबकि हमारा उद्देश्य बिहार को बनाना है।

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि बिहार चुनाव में 1500 कंपनियां केंद्रीय बल की क्यों तैनात की जा रही हैं। जिन बूथों पर महागठबंधन मजबूत है, वहां मतदान धीमा कराने की साजिश है। लेकिन हमारे कार्यकर्ता हर बूथ पर रहेंगे और वोटिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। अधिकारी निष्पक्ष रहें, जनता अपने वोट की रक्षा करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगनी लाल मंडल, भाकपा के राज्य सचिव, सीपीएम के अवधेश कुमार, और आइपी गुप्ता समेत कई नेता मौजूद रहे।

जनता की सेवा हमारा संकल्प : मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा कि हम सभी को नया बिहार बनाना है। संयुक्त घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बदलाव के लिए आगे बढ़ रहा है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं। एनडीए के पास कोई संकल्प नहीं है, 20 साल में उन्होंने ऐसा माहौल बना दिया है, जैसे बिहार में कोई समस्या ही नहीं। अगर अब वे संकल्प लाएंगे, तो लोग हंसेंगे।

हमारे लिए घोषणा पत्र, उनके लिए जुमला : पवन खेड़ा

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि महागठबंधन ने पहले सीएम फेस घोषित किया और अब घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा के लिए यह सिर्फ जुमला पत्र है। उन्हें यह बताना होगा कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा और बिहार के लिए क्या सोच है। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार पीछे चला गया है। तेजस्वी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के मुद्दे आम जनता से जुड़े हैं।

दीपंकर ने कहा - बिहार में बदलाव की लहर है

भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र उन्हीं मुद्दों का संकल्प पत्र है, जिनके लिए जनता संघर्ष कर रही है। बिहार में बदलाव की आकांक्षा स्पष्ट है। इसमें मंडी व्यवस्था की पुनर्स्थापना, बटाईदारी खेती सुरक्षा, रोजगार और सम्मानजनक वेतन जैसी बातें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोग 2020 से ही सरकार बदलने का इंतजार कर रहे हैं।