Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल, दो दिनों में होगा औपचारिक ऐलान

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित आवास पर महागठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। बैठक के बाद आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने कहा कि सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और अगले दो दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने भी पुष्टि की कि सीटों का फाइनल बंटवारा हो चुका है और इसकी जानकारी जल्द ही मीडिया को दी जाएगी।

करीब तीन घंटे चली इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और वाम दलों के नेताओं ने सीट शेयरिंग, चुनावी रणनीति, मुद्दों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, आरजेडी ने अपने लगभग 60 संभावित उम्मीदवारों को चुनावी तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है, जबकि कांग्रेस ने भी अपने मौजूदा विधायकों को मैदान में उतरने के लिए तैयार रहने को कहा है।

बैठक से पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई भ्रम नहीं है। सभी दलों के बीच सीटों पर सहमति बन चुकी है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है। यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।

वहीं, बैठक से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी अपना खजाना भर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा लालू-राबड़ी शासनकाल पर किए गए हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि जिनके पास अपनी बीस साल की सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है, वे अब पूर्व मुख्यमंत्री को निशाना बना रहे हैं। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।