Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महागठबंधन में सीट संग्राम: नामांकन वापसी तक नहीं बनी सहमति

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच तनातनी जारी है। नामांकन वापसी की अंतिम घड़ी तक भी सहमति नहीं बन पाई है, जिससे कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबले की स्थिति बन गई है। शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद की कमी और कांग्रेस का राजद के दबाव को न मानना इस गतिरोध को और बढ़ा रहा है। कांग्रेस नेता किशोर कुमार झा ने कहा है कि “दोस्ताना मुकाबले का अनुभव पहले कभी सकारात्मक नहीं रहा है।”

पहले चरण के नामांकन वापसी में बस कुछ घंटे शेष हैं, लेकिन दोनों दल अपने-अपने रुख पर अड़े हैं। रणनीतिकारों की लगातार कोशिशों के बावजूद सीटों की यह गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। ऐसे में चुनावी समीकरण बिगड़ने की आशंका से दोनों खेमों में बेचैनी है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद से दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वह अपनी दावेदारी वाली सीटों पर पीछे हटने को तैयार नहीं है, चाहे राजद वहां उम्मीदवार उतारे या नहीं। इस कारण कई सीटों पर दोस्ताना मुकाबला तय माना जा रहा है। रविवार को दोनों दलों के बीच फोन पर उम्मीदवारों की वापसी को लेकर बातचीत हुई, मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सोमवार को पहले चरण के नामांकन वापसी की आखिरी तारीख है।

कांग्रेस की ओर से तेजस्वी यादव को यह संदेश दिया गया है कि सीटों पर विवाद से गठबंधन की एकजुटता पर असर पड़ेगा, लेकिन राजद की ओर से लचीलापन नहीं दिखा। इसी वजह से कांग्रेस नेतृत्व ने भी लालू प्रसाद या तेजस्वी से संवाद बढ़ाने की पहल नहीं की है।

तेजस्वी यादव ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर सीट विवाद सुलझाने का दावा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर कई सीटों पर दोनों दल आमने-सामने हैं। इसे देखते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने नेताओं को कुछ सीटों पर “दोस्ताना मुकाबले” के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर कुमार झा ने कहा, “करीब तीन दशक के गठबंधन में दोस्ताना मुकाबले का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। इसलिए राजद को स्पष्ट संदेश देना जरूरी है कि ऐसी नौबत से बचा जाए, क्योंकि राहुल गांधी ने महागठबंधन के लिए चुनाव का टोन सेट किया है।” उन्होंने 2004 और 2005 के चुनावों के उदाहरण देते हुए कहा कि दोस्ताना मुकाबले का परिणाम हमेशा निराशाजनक रहा है और यह न तो कांग्रेस के हित में है, न ही महागठबंधन के।