Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महादेव की भक्ति और बिहार की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाएंगे, बोले रील मेकर

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना |

  • पर्यटन विभाग ने रील मेकर व युट्युबर को अपना ह्रुनर दिखाने का दिया अच्छा मौका
  • रील के जरिये जीत सकते पुरस्कार
  • प्रतिभागियों का कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स होना अनिवार्य 

पटना | सावन महीने में बिहार सरकार महादेव भक्तों को और सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों को सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। प्रदेश में हर साल भव्य तरीके से होने वाले श्रावणी मेला को देश-दुनिया तक पहुंचाने पर पर्यटन विभाग द्वारा तीन लाख तक जीतने का मौका दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाने व युट्युब पर वीडियो बनाने वाले प्रतिभागियों को बिहार में हो रहे सावन मेले व भगवान शिव की पूजा पर एक कंटेंट तैयार करना होगा। ताकि बिहार की समृद्ध परंपरा को देश व दुनिया को जानने का मौका मिल सके। पर्यटन विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी काफी इच्छुक हैं। बातचीत के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने बताया कि वे हर वर्ष सावन के महीने में बिहार के प्रमुख शिवालयों और श्रावणी मेले की गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर, भागलपुर के सुल्तानगंज और सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, कांवरियों की यात्रा और भक्ति के माहौल से जुड़े वीडियो वे नियमित रूप से तैयार करते हैं।

इस बार पर्यटन विभाग की ओर से श्रावणी मेला और भगवान शिव की आराधना पर बेहतर वीडियो कंटेंट तैयार करने वाले क्रिएटर्स को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा से उनमें खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वीडियो क्रिएटर को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स होना अनिवार्य है। 

क्या कहते हैं युवा :

  1. बिहार सरकार द्वारा भव्य श्रावणी मेला पर अच्छा कंटेंट तैयार करने पर 3 लाख तक का पुरस्कार रखा गया है। इसके लिए हमारी टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही हमारी टीम बांका व भागलपुर में कांवरियों के बीच उनकी यात्रा को रील व वीडियो के माध्यम से अपने दर्शकों तक पहुंचायेंगे – सुमन कुमार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स
  2. सोशल मीडिया पर श्रावणी मेला पर रील बनाने पर पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। इसकी जानकारी मिलते ही हमारी टीम में नयी ऊर्जा का संचार शुरू हो गया है। जल्द ही हम इसपर काम शुरू कर इस प्रतियोगिता में भाग लेकर यह पुरस्कार अपने नाम करेंगे - सचिन कुमार, इंफ्लुएंसर्स