Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाराजगंज: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जाम और जलजमाव से मिलेगी राहत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

महाराजगंज। नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। हालिया बारिश के बाद शहर में उत्पन्न जलजमाव की गंभीर समस्या और लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम को देखते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर नालों, सड़कों और जल निकासी मार्गों से अतिक्रमण हटाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नालों पर किए गए अवैध कब्जे और सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन रही थी। वहीं, मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से एक दिन पूर्व नगर पंचायत द्वारा पूरे शहर में माइकिंग (अलाउंसमेंट) कराकर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी और स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार को बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) डॉ. विपिन कुमार ने नागरिकों से सार्वजनिक नालों, जल निकासी मार्गों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को जाम और जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा बेहतर जल निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जरती माई गेट से बाटा मोड़, शिव मंदिर होते हुए राजेंद्र चौक तक, राजेंद्र चौक से दिल्ली पब्लिक स्कूल तक तथा राजेंद्र चौक से नखास चौक होते हुए आरबीजीआर कॉलेज तक विशेष कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य चिन्हित स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाया गया, जहां यातायात और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने तथा जाम और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।