Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाराजगंज के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. देवेंद्र कुमार अभय की पुण्यतिथि मनायी गयी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान-महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में प्रसिद्ध समाजसेवी स्व०देवेन्द्र कुमार अभय की 7वी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयीं। इस मौके पर महाराजगंज के लोकसभा सदस्य जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने स्व०अभय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि उन्होंने हमेशा ही समाज की सेवा की और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। समाज सेवा की सीख उन्हें अपने पिता स्व०उमाशंकर प्रसाद पूर्व विधायक एव स्वतंत्रता सेनानी से प्राप्त हुई थी।

आज के युवा पीढ़ी को इन लोगो द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर स्व०अभय के पुत्र एव वरिष्ठ पत्रकार इ०प्रमोद रंजन,त्रिपुरारी सिंह,संजय सिंह राजपूत, कुंदन सिंह,अजय कुमार गुड्डू,राहुल सिंह,राकेश कुमार अकेला,शैलू यादव,विकास सिंह,प्रिंस सिंह तथा अनीश कुमार सहित अन्य लोगो ने स्व अभय के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।