Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के निधन पर मधुरेंद्र की श्रद्धांजलि, लिखा- "अलविदा अजित दादा"

स्टेट डेस्क।

मोतिहारी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार के विमान हादसे में असामयिक निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। पुणे जिले के बारामती में बुधवार को लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पवार समेत कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

इस दुखद समाचार से भावुक होकर भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मधुरेंद्र ने बिहार में पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की अत्यंत बारीक एवं सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर अपनी संवेदना प्रकट लिखा- "अलविदा अजित दादा"।

इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि अजित पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि अजित पवार के निधन पर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मधुरेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई यह विशेष लीफ आर्ट श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही है और लोगों द्वारा इसे भावनात्मक सम्मान के रूप में सराहा जा रहा है।