Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल सरोकार मंच का प्रशिक्षण: वीणा गोयल

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना।

महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल सरोकार मंच का प्रशिक्षण: वीणा गोयल

पिछले पांच वर्षों में सैकड़ों महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर 

रक्सौल: रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए सरोकार मंच द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गायत्री मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मंच के अध्यक्ष सौरभनाथ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अंचल प्रमुख बीना गोयल, शारदा कला केंद्र की निदेशिका शिखा रंजन, गायत्री शक्तिपीठ रक्सौल के मुख्य ट्रस्टी ध्रुप नारायण श्रीवास्तव तथा मंच के अध्यक्ष सेवक सौरभ नाथ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में बीना गोयल ने कहा कि जब से सरोकार मंच अस्तित्व में आया है, तब से यह संस्था लगातार महिला सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा समय-समय पर मेहंदी, ब्यूटी पार्लर तथा सिलाई-कटाई जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो अत्यंत सराहनीय हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सिलाई-कटाई प्रशिक्षण के लिए उन्होंने स्वयं मंच के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सुझाव दिया था, जिसके बाद इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इससे वे काफी अभिभूत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के निरंतर प्रयासों से महिलाओं को अपने दम पर कमाने का अवसर मिलेगा।इन पांच वर्षों में सैकड़ों महिलाओं को अपने पैर पर खड़ा होना सिखाया।इस तरह का प्रशिक्षण लगातार चले तो अन्य महिलाएं भी लाभान्वित होंगी और मै और मेरा संस्था सरोकार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहयोग करूंगी। 
वहीं, शारदा कला केंद्र की निदेशिका शिखा रंजन ने कहा कि इस प्रकार के स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कार्यक्रम महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए सरोकार मंच को धन्यवाद देते हुए इसकी सराहना की।कार्यक्रम में बताया गया कि एक माह के इस प्रशिक्षण में लगभग 50 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। अब ये सभी महिलाएं स्वयं का सिलाई केंद्र खोलकर अपना जीविकोपार्जन कर सकती हैं, जिससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, अवधेश प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में मंच के अध्यक्ष सौरभनाथ ने संस्था द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों और स्किल डेवलपमेंट की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।सभी प्रशिक्षकों को सीता देवी प्रशिक्षिका द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में सीता देवी, तृषा कुमारी, संस्था के सदस्य रंजन किशोर मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अंत में प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रतिभागियों  को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।और प्रशिक्षिका को सम्मान पत्र दिया गया।