Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखना बेहद आपत्तिजनक: प्रियंका गांधी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखना बेहद आपत्तिजनक: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की भारत यात्रा के दौरान महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर रखना बेहद आपत्तिजनक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने के बाद शुक्रवार को राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। विपक्षी दलों ने सवाल उठाया कि सरकार ने ऐसी स्थिति में इस कार्यक्रम की अनुमति क्यों दी और अब वे इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “प्रधानमंत्री जी, कृपया स्पष्ट करें कि तालिबान प्रतिनिधि की भारत यात्रा के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर क्यों रखा गया।”

उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा, “अगर महिलाओं के अधिकारों को लेकर आपकी सोच केवल चुनावी दिखावा नहीं है, तो भारत की सबसे सक्षम महिलाओं का यह अपमान हमारे देश में कैसे होने दिया गया, जबकि महिलाएं ही इसकी शक्ति और गौरव हैं।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को श्री मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीति गर्मा गई।