Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महिला मुखिया ने जगाई शिक्षा की अलख, आत्मनिर्भर बन रहीं गांव की बेटियां

स्टेट डेस्क , आकाश अस्थाना

शिवहर की पंचायत में शिक्षा की क्रांति, मुखिया बनीं प्रेरणा

-शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं महिलाएं, पंचायत में दिख रहा सकारात्मक बदलाव

-नियमित संवाद और प्रेरणा से महिलाओं को मिल रहा नया आत्मविश्वास और पहचान

पटना, बिहार के सबसे छोटे जिले शिवहर में महिला मुखिया सशक्तिकर ण और दी शिक्षा की मिसाल बनकर ए83भर हैं। इस जिले के पुरनहिया ब्लॉक के दोस्तिया पंचायत की मुखिया सुनैना देवी ने शादी के बाद इस क्षेत्र को अपना घर बनाया और यहां बदलाव की मुहिम शुरू की। वर्ष 2022 में मुखिया पद का चुनाव लड़कर उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की और उसके बाद से लगातार महिलाओं को शिक्षा व आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही हैं।

मुखिया सुनैना देवी का मानना है कि शिक्षा ही समाज को आगे ले जा सकती है। उन्होंने पंचायत की महिलाओं और लड़कियों के बीच नियमित संवाद कर उन्हें घर की चारदीवारी से बाहर निकलने, अपनी बात रखने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनकी निरंतर कोशिशों का नतीजा अब दिख रहा है। आज दोस्तिया पंचायत की लगभग आधा दर्जन लड़कियां और महिलाएं पास के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और अपनी मेहनत से कमाई कर रही हैं। इसके अलावा कई लड़कियां सरकारी शिक्षिका बनकर न सिर्फ खुद को सशक्त बना रही हैं, बल्कि पूरे इलाके के लिए महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बन गई हैं।

सुनैना देवी स्वयं शिक्षा को लेकर बेहद सक्रिय रहती हैं। वे पंचायत के हर बच्चे को स्कूल भेजने को सुनिश्चित करती हैं और स्कूल के अटेंडेंस रजिस्टर पर भी नजर रखती हैं। उनकी इस मुहिम से गांव की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब बिना झिझक लोगों के बीच अपनी बात रख पा रही हैं।उनकी इन सराहनीय पहलों की पहचान करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर स्वागत समिति में शामिल किया गया था, जो उनकी लोकप्रियता और कार्यों का प्रमाण है।
         
वो कहती हैं कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। मैं चाहती हूं कि मेरी पंचायत की हर लड़की और महिला पढ़े-लिखे और आत्मनिर्भर बने। घर से बाहर निकलकर वे अपनी पहचान बनाएं।