Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दारौंदा थाने में गठित हुई पुलिस दीदी टीम

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सीवान जिले में ‘पुलिस दीदी टीम’ का गठन किया गया है। इसी क्रम में दारौंदा थाना में परि0 पु0 अ0नि0 डिम्पल कुमारी एवं महिला सिपाही रेणु यादव को पुलिस दीदी टीम में प्रतिनियुक्त किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को स्कूटी भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जारी आदेश के आलोक में पुलिस दीदी टीम महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, जैसे बलात्कार, अपहरण, छेड़खानी, दुर्व्यवहार एवं चेन स्नैचिंग आदि की रोकथाम के लिए चिन्हित स्थानों पर तैनात रहेगी। टीम द्वारा स्कूल, महिला कॉलेज, कोचिंग संस्थान, महिला छात्रावास, मॉल, पार्क, सिनेमा हॉल, मेला तथा मॉर्निंग वॉक एवं इवनिंग वॉक वाले भीड़भाड़ के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस दीदी टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना है। स्कूटी मिलने से टीम के सदस्यों को क्षेत्र में त्वरित भ्रमण एवं जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने में सुविधा होगी।