Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महिलाओं को मजबूत बना रही CM रोजगार योजना: BDO शिम्पी कुमारी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

दारौंदा: जीविका दारौंदा के सहयोग से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी गई। यह हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।जीविका प्रखंड कार्यालय, दारौंदा में प्रोजेक्ट मोबाइल के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 जीविका दीदियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। 10,000 रुपये की सहायता राशि से जीविका समूह की दीदियाँ छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत जीविका बीपीएम अमित प्रीतम द्वारा की गई। उन्होंने जानकारी दी कि प्रखंड से कुल 23,000 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 22,700 की एंट्री पूरी हो चुकी है। आज इस अवसर पर पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये की राशि पात्र महिलाओं के खातों में भेजी जानी शुरू हो गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि जो महिलाएँ अभी जीविका समूह से जुड़ी नहीं हैं, उन्हें जोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। करीब 5,500 नए सदस्यों को भी समूहों से जोड़ा गया है।कार्यक्रम में जीविका से विकास कुमार गुप्ता, पवन कुमार, राकेश कुमार, रीता कुमारी, इरशाद, रिंकू कुमारी, बिंदु कुमारी, लक्ष्मीना कुमारी समेत लगभग 150 जीविका दीदियाँ शामिल रहीं।