लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान। महाराजगंज प्रखंड के महुआरी स्थित शिवालय मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से निःशुल्क शिक्षा केंद्र की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन देवरिया पंचायत के मुखिया आलोक कुमार सिंह ने किया। इस केंद्र में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
समिति की ओर से बताया गया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। साथ ही अपनी कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुखिया आलोक कुमार सिंह, पूर्व सैनिक कमलेश कुमार तिवारी, आचार्य उपेंद्र पांडेय, शिक्षक संजय पासवान, राजेश कुमार, देवरिया पंचायत समिति सदस्य सलीम मलिक, बिशुनपुर महुआरी पंचायत समिति प्रतिनिधि पंकज कुमार, पैक्स अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह सहित श्रीकांत कुशवाहा, लाल मोहन पासवान, मनीष कुमार पासवान, भोला मधेसिया, कृष्णा कुमार, मुंगेर सिंह, मनोज प्रसाद, स्वामीनाथ प्रसाद, सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, बिट्टू मधेसिया, अपु सिंह, अशोक सिंह, अनिल प्रसाद एवं सुबोध कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।







