लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
दारौंदा। माँ सरस्वती को विद्या, विवेक और सद्बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के दारौंदा बाजार, पिपरा, बगौरा एवं मदारीचक में 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:15 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहा। पंचमी तिथि 23 जनवरी को सुबह 2:28 बजे प्रारंभ होकर 24 जनवरी को रात 1:46 बजे तक रही। विभिन्न स्थानों पर पूजा का समय अलग-अलग रहा।
घर पर पूजा करने वाले श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर, पीले फूलों से माँ सरस्वती की पूजा की तथा पुस्तकों, कलम और अध्ययन सामग्री का विधिवत पूजन किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बच्चों व विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।







