सीवान | मातृ दिवस पर पूरे देश की माताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि एक मां अपने त्याग, ममता, संस्कार और समर्पण से परिवार को सशक्त बनाती है तथा बच्चों को नैतिक मूल्यों एवं मानवता का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और मातृ शक्ति का सम्मान हमारी परंपरा एवं संस्कृति की पहचान है। श्री आनंद ने कहा कि माताएं समाज में प्रेम, सहनशीलता और सेवा की भावना को विकसित करती हैं।







