Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 140 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी |

दरौंदा: प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 140 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में पहुंची महिलाओं की सबसे पहले वायरल सर्दी, खांसी, बुखार और बीपी की जांच की गई।

इसके बाद लैब टेक्नीशियन अब्दुल जनान ने महिलाओं का रक्त नमूना लेकर एचआईवी, हेमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें कीं। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

जांच के उपरांत डॉक्टर रजिया सुल्तान ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहने की सलाह दी। डॉक्टर उत्तम कुमार ने सर्दी के मौसम को देखते हुए ठंडे पेय पदार्थों से दूरी बनाने और गुनगुना पानी पीने की सलाह दी।

लैब टेक्नीशियन अब्दुल जानान ने बताया कि सभी आवश्यक रक्त जांच पूरी कर ली गई है और रिपोर्ट जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। जांच में एएनएम नीतू सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।

शिविर के सफल आयोजन से गर्भवती महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है।