Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मालगाड़ी से गेहूं चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, 9 बोरे बरामद

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। सीवान यार्ड के लाइन नंबर छह पर खड़ी मालगाड़ी से गेहूं चोरी करते दो युवकों को रे.सु.ब. की संयुक्त टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी किए जा रहे गेहूं के नौ बोरे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11,700 रुपये बताई गई है।

रे.सु.ब. पोस्ट सीवान के अनुसार 14 सितंबर की रात करीब एक बजे पाली ड्यूटी टीम, सीपीडीएस टीम एवं अ.आ.सा./छपरा की संयुक्त टीम अपराध निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सुभागपुर से दर्शना (बांग्लादेश) जा रही मालगाड़ी के एक वैगन का दरवाजा खोलकर गेहूं के बोरे नीचे गिराए जाने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर गेहूं का बोरा लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। एक युवक बोरा पीठ पर तो दूसरा कंधे पर लादकर ले जा रहा था। मौके से अन्य बोरे भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी विकेश कुमार (22) और किशोर राम (22) के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध रे.सु.ब. पोस्ट सीवान में मु.अ.सं. 11/2026 के तहत धारा 3 आरपी(यूपी) एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में एएसआई नंद किशोर सिंह, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार, सीपीडीएस टीम के एएसआई अवनीश राय, एएसआई शैलेन्द्र पांडेय, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल मुकेश साह तथा अ.आ.सा./छपरा के हेड कांस्टेबल रामसूरत शामिल रहे। मामले की जांच उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह करेंगे। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।