Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

माहेर ममता निवास के नए भवन का हुआ लोकार्पण

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

  • भारत विकास परिषद, रक्सौल ने किया सम्मान, प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहा सामाजिक पहल...

रक्सौल: अनुमंडल के कनना ग्राम स्थित माहेर ममता निवास के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। वर्षों से असहाय, नि:शक्त एवं अर्ध विक्षिप्त महिलाओं की सेवा में समर्पित माहेर परिवार के लिए यह अवसर ऐतिहासिक और भावनात्मक रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सर्व धर्म प्रार्थना एवं स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद माहेर ममता निवास प्रबंधन की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी हरि किशोर राय तथा 47वीं वाहिनी एसएसबी, रक्सौल के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. निशिकांत कुमार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, एसडीपीओ मनीष आनंद, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार एवं भूमि पत्तन (लैंड पोर्ट) रक्सौल के प्रशासक कुमार राजीव रंजन उपस्थित रहे।

डीआईजी हरि किशोर राय ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर एवं उपेक्षित वर्ग की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। माहेर ममता निवास का नया भवन निश्चित रूप से असहाय महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर जीवन का आधार बनेगा। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए माहेर परिवार की सराहना की।

भूमि पत्तन रक्सौल के प्रशासक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि संवेदनशील समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हम जरूरतमंदों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं। माहेर ममता निवास सेवा और करुणा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि माहेर का यह नया भवन सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा जरूरतमंद महिलाओं को बेहतर देखभाल एवं संरक्षण उपलब्ध होगा।

रक्सौल के एसडीपीओ मनीष कुमार ने कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करती हैं और हम सभी को इनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि लगभग दो वर्ष पूर्व इस भवन का भूमि पूजन हुआ था। अब भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद संस्था को अपना स्थायी आश्रय मिलने से सेवा कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर सिस्टर लूसी कूरियन ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही यह सपना साकार हो पाया है। 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल की ओर से सिस्टर लूसी कूरियन को बुके एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

भारत विकास परिषद, रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने संयुक्त रूप से  कहा कि माहेर ममता निवास का अपना भवन तैयार होना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। इससे असहाय, नि:शक्त एवं अर्ध विक्षिप्त महिलाओं की चिकित्सा, सेवा, संरक्षण एवं पुनर्वास की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। परिषद सदैव ऐसे मानवीय कार्यों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की ओर से सुनील कुमार, उमेश सिकारिया, बिमल कुमार सर्राफ,नीतेश कुमार सिंह, विजय कुमार साह, सुरेश धानोठिया, नीतेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, अरविंद जायसवाल, विनोद कुमार, दिनेश प्रसाद, जीतेन्द्र चौरसिया, विनोद रौनियार, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।
लायंस क्लब ऑफ मेट्रो सिटी बीरगंज नेपाल की अध्यक्षा लायन पिया सिंह, क्लब की संयुक्त सचिव लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह एवं काली सेना की राष्ट्रीय प्रमुख पार्वती तिवारी, टैक्सटाइल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता एवं महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव समेत नगर के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।