Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मीडिया दिग्गज प्रो. अरुण भगत बने केविवि के मीडिया विभाग के अध्यक्ष

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना।

मोतिहारी: महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार के मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में प्रो. अरुण कुमार भगत ने डॉ. अंजनी कुमार झा से पदभार ग्रहण किया।  

प्रो. भगत के विभागाध्यक्ष के कार्यकाल के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी। प्रो. अरुण कुमार भगत इस विभाग के संस्थापक विभागाध्यक्ष भी रहे हैं, साथ ही सीएसआईसीटी  स्कूल के अधिष्ठाता भी रहे हैं। प्रो. अरुण कुमार भगत 06 वर्ष बिहार लोक सेवा आयोग में अपनी सेवा प्रदान कर पुनःश्च विभाग में आए हैं। उनकी 55 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित है। साथ ही दर्जनों शोध आलेख प्रकाशित है।

100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया है। प्रो. भगत ने भारत सरकार के शिक्षा से संबंधित अनेक समितियों में अपनी सेवाएं प्रदान की है। प्रो. भगत ने विश्व हिंदी सम्मेलन में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए मॉरीशस और फिजी समेत कई अन्य देशों को यात्रा की है। प्रो. भगत कई विश्वविद्यालयों के विद्या परिषद एवं कार्य परिषद के भी सदस्य रहे हैं। उनके आने से शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण है। 

 उनके पद भार ग्रहण करते समय विभागीय शिक्षक डॉ. साकेत रमन, डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ. सुनील दीपक घोडके, डॉ. उमा यादव एवं शोधार्थी उपस्थित थे। प्रो. भगत को विभागीय शिक्षकों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं की है।