Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में “Danger” लिखा टिश्यू मिलने से हड़कंप, सुरक्षा अलर्ट जारी

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी

मुंबई, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब इंडिगो की एक फ्लाइट में “Danger” लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला। यह विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी केबिन क्रू की नजर इस संदिग्ध कागज पर पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही CISF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी दोबारा जांच की गई। साथ ही उनके सामान की भी गहन तलाशी ली गई।

अधिकारियों के अनुसार, विमान की पूरी तरह से जांच की जा रही है और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।