Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुंबई के बांद्रा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पथराव के आरोप में 15 हिरासत में

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

मुंबई के बांद्रा इलाके में झुग्गी बस्ती में चल रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान कथित तौर पर एक धार्मिक ढांचा गिराए जाने के बाद बुधवार को तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बनी, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने पथराव के आरोप में 15 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी दी गई है।

बताया गया कि पश्चिम रेलवे ने बंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास गरीब नगर स्लम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था। मंगलवार को चलाए गए अभियान में 500 अवैध झोपड़ियों में से अधिकांश को हटाया गया। रेलवे अधिकारियों को लगभग 5200 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना है।

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान 1,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। इनमें मुंबई पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल थे।

बुधवार को अभियान के दूसरे दिन अधिकारियों ने झुग्गी बस्ती में स्थित तीन मंजिला मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मस्जिद परिसर से सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

ओल्ड गरीब नगर सुन्नी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।