Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से वृद्धावस्था जनित बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

लंबे समय से चल रही थीं अस्वस्थ

 सावित्री देवी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बीते दिनों तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अपनी व्यस्तताओं के बीच माता का हालचाल जानने और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे। स्वास्थ्य में कुछ सुधार के बाद उन्हें घर लाया गया था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

सावित्री देवी के निधन के बाद पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में किया जा सकता है। अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित परिवार के अन्य सदस्य और कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

प्रदेश मंत्रिमंडल और नेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री की माता के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विपक्षी दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों और कैबिनेट मंत्रियों ने सोशल मीडिया व शोक संदेशों के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मुख्यमंत्री तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है।