Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुजफ्फरपुर: पुलिस वाहन बेकाबू, 2 छात्राओं को रौंद डाला

लोकल डेस्क |

मुजफ्फरपुर में पुलिस वाहन बेकाबू, समोसा खरीद रही दो छात्राओं को रौंद डाला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मुजफ्फरपुर में पुलिस वाहन ने दो छात्राओं को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी. घटना जजुआर थाना क्षेत्र की मध्य पंचायत हाईस्कूल के समीप की बतायी जा रही है. दोनों इसी स्कूल की छात्रा है जो सड़क किनारे नास्ते की दुकान पर खड़ी थी. इसी दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस की डायल 112 की गाड़ी ने दोनों को रौंद दिया.घटना के बाद से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. लोगों ने घटनास्थल पहुंची पुलिस का घेराव कर दिया. पीड़ित परिवार के लिए इंसाफ की मांग करते हुए पंचायत के मुखिया सुमन नाथ ठाकुर धरना पर बैठ गए.मृतका की पहचान किरण कुमारी और नेहजबी कुमारी पिता मोहमद असगर के रूप हुई है. छात्राओं के परिजन ऋषि कुमार चौधरी ने गुरुवार की शाम दोनों बहन स्कूल से आ रही थी. जंजुआर हाईस्कूल और गैस गोदाम के बीच में 112 की गाड़ी से छात्राओं को धक्का लग गया.लोगों ने बताया कि पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित थी. दोनों छात्राओं को धक्का मारने के बाद सड़क किनारे घर को तोड़ते हुए खेत में लुढ़क गयी. घटना के बाद आनन फानन में दोनों छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गयी.