Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुजफ्फरपुर: मुहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प

लोकल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
मुजफ्फरपुर जिले के बड़ियारपुर थाना क्षेत्र के गंज गौरीहार गांव में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में जुलूस निकाला जा रहा था, उसी दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो धीरे-धीरे मारपीट और हिंसक झड़प में बदल गई। घटना में गोंरीहार खालिकनगर पंचायत के मुखिया के भाई समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

बात यहीं नहीं रुकी। जब जुलूस वापस लौट रहा था, उसी दौरान एक गुट ने दूसरे पक्ष के घर पर तलवार से हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर भाई, बेटा, पत्नी और भावज के साथ मारपीट की। तलवार के हमले में मुखिया का भाई दिनेश साह और जितेंद्र साह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर एसएसपी सुशील कुमार, एसडीएम अमित कुमार और डीएसपी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में एक पक्ष के मुखिया समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे पक्ष के चार लोगों को भी पकड़ा गया है।

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। फिलहाल गांव में शांति बनी रहे इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और कैंपिंग की जा रही है।