Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुजफ्फरपुर में दो बसों की आमने-सानमने टक्कर,चालक की मौत; करीब दो दर्जन यात्री घायल

स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया।


मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। औराई थाना क्षेत्र के गोपालपुर के पास एनएच-22 पर दो यात्री बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बस चालक की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घायल होकर बसों में फंस गए।

हादसे में गिरिजा ट्रेवल्स बस के चालक अजीत शर्मा की मौत हो गई। चालक का शव क्षतिग्रस्त बस के केबिन में फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कटर और जेसीबी की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

बारिश के बाद सड़क पर फिसलन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले इलाके में हल्की बारिश हुई थी। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, दुर्घटना की सटीक वजह की पुलिस जांच कर रही है।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बसों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।