Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुजफ्फरपुर: वकील के घर डकैती, बेटी को बंधक बना 8.5 लाख लूटे

लोकल डेस्क |

मुजफ्फरपुर में वकील के घर डकैती, बेटी को बंधक बना 8.5 लाख लूटे, शादी के लिए खरीदे जेवर भी ले गए
मुजफ्फरपुर से लूट की घटना सामने आयी है. रविवार की शाम ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर में बदमाशों ने एक वकील के घर पर धावा बोलते हुए उनकी नाबालिग बेटी को बंधक बना लिया और 8.5 लाख की लूट को अंजाम दिया. हथियारों से लैस बदमाशों ने न सिर्फ परिवार को दहशत में डाला, बल्कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल दी.बताया जाता है कि शाम करीब छह बजे दो हथियारबंद बदमाश अधिवक्ता दीनदयाल राउत के घर में घुस गए और उनकी नाबालिग बेटी आकांक्षा को बंधक बनाकर मारपीट की. इसके बाद बदमाशों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये के जेवरात लूट कर फरार हो गए.बताया जा रहा है कि घटना के समय अधिवक्ता दीनदयाल राउत अपनी पत्नी नीतू देवी के साथ आदर्श ग्राम स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर गए हुए थे. घर में उनकी छोटी बेटी आकांक्षा अकेली थी. बदमाशों ने चाकू की नोक पर आकांक्षा को धमकाया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. इस दौरान कुत्तों के भौंकने से परेशान बदमाशों ने उन्हें कुछ खिला दिया जिससे वे बेसुध हो गए.