Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

मुजफ्फरपुर। सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर करीब सुबह 11:30 बजे एक संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में बम रखे होने की बात कही गई थी।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और वहां मौजूद वकीलों, कर्मचारियों व आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक कार्यों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। अधिवक्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई कि पहले सत्र का काम बंद रहेगा और फाइलिंग कार्य दोपहर बाद शुरू किया जाएगा।

अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने बताया कि जब वे कोर्ट पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था और सभी को बाहर जाने के निर्देश दिए जा रहे थे। इससे स्पष्ट था कि प्रशासन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं था।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध और लावारिस वस्तु की बारीकी से जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी भी विस्फोटक सामग्री के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सतर्कता के तहत जांच जारी है।

प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।