Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुर्मू का हेलीकॉप्टर धंसा, सुरक्षा में बड़ी चूक

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

केरल के प्रमादोम स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही चॉपर टचडाउन हुआ, उसका पहिया हेलीपैड में धंस गया। राहत की बात यह रही कि राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित रहीं। इसके बाद पुलिस और फायर विभाग के कर्मियों ने हेलीकॉप्टर को धक्के मारकर बाहर निकाला।

चार दिवसीय केरल यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू की चॉपर लैंडिंग के दौरान यह घटना हुई। बताया गया कि प्रमादोम स्टेडियम में हाल ही में तैयार किया गया हेलीपैड हेलीकॉप्टर का भार नहीं झेल पाया और धंस गया। अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के कारण निलक्कल की जगह प्रमादोम स्टेडियम को चुना गया था। हेलीपैड का निर्माण मंगलवार रात ही जल्दबाजी में किया गया था, और कंक्रीट पूरी तरह सूख न पाने से यह समस्या हुई।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हेलीपैड का हिस्सा राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के उतरते ही धंस गया। राष्ट्रपति मुर्मू 21 से 24 अक्टूबर तक केरल दौरे पर हैं। वह मंगलवार को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि “हेलीपैड का निर्माण जल्दबाजी में हुआ था, इसलिए यह हादसा हुआ।” अधिकारी ने कहा कि “खराब मौसम के कारण जगह बदली गई थी और कंक्रीट न सूखने से यह घटना घटी।”

राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनके केरल पहुंचने की जानकारी दी गई— “केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।” वहीं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक्स पर लिखा— “भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केरल पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनकी मौजूदगी राज्य और हमारे लोगों के लिए सम्मान की बात है।”