Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मेयर के देवर भू-माफिया सुगंध गुप्ता गिरफ्तार

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

हत्या और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामले दर्ज। महापौर के रिश्तेदार होने के बावजूद एसपी ने नहीं दी कोई रियायत, सख्त संदेश देते हुए अपराधी को जेल भेजा।

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर के कुख्यात भू-माफिया सुगंध गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सुगंध गुप्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और मोतिहारी की महापौर प्रीति गुप्ता के देवर और देवा गुप्ता के भाई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद, सुगंध गुप्ता को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया है।

गंभीर धाराओं में आरोप-पत्र समर्पित

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुगंध गुप्ता पर भारतीय दंड संहिता (भा०दं०सं०) की कई अति-गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इन धाराओं में मुख्य रूप से धारा 316(2) (गर्भपात कारित करने के आशय से किए गए कार्यों द्वारा कारित मृत्यु), धारा 318(3) (शिशु का जीवित पैदा होना रोकने या जन्म के पश्चात् उसकी मृत्यु कारित करने के आशय से किया गया कार्य), धारा 308(5) (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास), धारा 336(3) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), और धारा 338(3) (घोर उपहति कारित करना) शामिल हैं। इसके साथ ही, आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धारा 111(2)(बी) भी उन पर लगाई गई है, जो उनके अपराध की गंभीरता को दर्शाती है।

आपराधिक इतिहास और पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुगंध गुप्ता, पुत्र हिमांचल प्रसाद साह, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं०-16, मौजा नगर मोतिहारी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुगंध गुप्ता का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है, जो उन्हें एक आदतन अपराधी और भू-माफिया के रूप में स्थापित करता है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में रखने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया है।

पूर्व में दर्ज मामले, हत्या, धोखाधड़ी और दंगा

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अभियुक्त सुगंध गुप्ता पर नगर थाने में पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं, हत्या का प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र: नगर थाना कांड संख्या 878/13 (दिनांक 25/11/13) धारा 302 (हत्या) और 120B (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत दर्ज है। यह गंभीर मामला अभी भी ट्रायल के चरण में है। धोखाधड़ी और लोक स्वास्थ्य को खतरा: उन पर नगर थाना कांड संख्या 84/25 (दिनांक 23/04/25) में धारा 308(4), 208(4), 273(5) और 75(1)/2(क) भा०दं०सं० के साथ-साथ 2(क) BNS के तहत भी केस दर्ज है।  दंगा और बलवा: नगर थाना कांड संख्या 144/20 (दिनांक 14/02/20) में धारा 147, 148, 149 (दंगा, घातक हथियारों से लैस होकर दंगा), 341 (गलत तरीके से रोकना), 323, 337, 338 (चोट पहुँचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), और 427 (नुकसान पहुँचाना) जैसी धाराएं शामिल हैं।  दस्तावेजों को नष्ट करना: नगर थाना कांड संख्या 264/25 (दिनांक 06/05/25) में भी धारा 318(2), 208(4), 226(2), 273(5) और 336(2)/338(3) जैसी धाराएं शामिल हैं, जो सबूत नष्ट करने और न्यायिक प्रक्रियाओं में बाधा डालने के प्रयासों की ओर इशारा करती हैं।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध और गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका राजनीतिक या सामाजिक रसूख कितना भी मजबूत क्यों न हो। यह गिरफ्तारी मोतिहारी में भू-माफियाओं और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।