Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मैरवा स्टेशन पर देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : सीवान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सीपीडीएस टीम, आरपीएफ पोस्ट सीवान एवं जीआरपी सीवान की संयुक्त कार्रवाई में मैरवा रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट सीवान सुबाष चंद्र यादव के आदेशानुसार सीपीडीएस टीम, आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा रेलवे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार को मैरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद एक हैंडबैग तथा शरीर में छिपाकर रखी गई 73 बोतल ‘रोमियो राजा लाइम’ देशी शराब (प्रत्येक 200 एमएल) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 14.600 लीटर तथा अनुमानित कीमत 4,015 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जनार्दन सिंह (58 वर्ष), निवासी रतसिया, थाना बनकटा, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) तथा अनवर अंसारी (40 वर्ष), निवासी प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

बरामद शराब एवं दोनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी सीवान को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 92/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा 30(ए) में मामला दर्ज किया गया है।इस अभियान में सीपीडीएस टीम के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय जीआरपी के एसआईटी सुरजीत कुमार कांस्टेबल विजय कुमार यादव,अमरेंद्र सिंह तथा आरपीएफ पोस्ट सीवान के कांस्टेबल बबलू कुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेलवे सुरक्षा बल ने कहा कि रेलवे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।