Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी करते युवक गिरफ्तार, रेल संपत्ति बरामद

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती । 

सीवान : मैरवा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान की टीम ने मैरवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई रेल संपत्ति तथा केबल काटने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेल संपत्ति सुरक्षा एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र गुप्ता तथा कांस्टेबल लक्ष्मण यादव प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर स्थित पुराने मालगोदाम के समीप एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के बोरे में भारी सामान लेकर जाता दिखाई दिया।

संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया और बोरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान लगभग 25 हाथ लंबा 12 कोर सिग्नल केबल तथा केबल काटने में प्रयुक्त एक हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान **विपिन यादव (22 वर्ष), पिता गंगासागर यादव, निवासी मनचउर, थाना गुठनी, जिला सीवान** के रूप में बताई। बरामद रेल संपत्ति के संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज या स्वामित्व का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बरामद सिग्नल केबल की अनुमानित कीमत करीब पांच हजार रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपी के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान में मु.अ.सं. 06/26 के तहत रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरपीएफ ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं।