Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: 30 मिनट की बारिश से जलजमाव, सदर अस्पताल में दो फीट भरा पानी

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना ।

मोतिहारी: महज आधे घंटे की तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों और शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रमुख चौक और सड़कें बनी तालाब

सदर अस्पताल, कचहरी परिसर, हॉस्पिटल चौक, धर्मसमाज चौक समेत कई मुख्य सड़कें और मोहल्ले पानी में डूब गए। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सदर अस्पताल में मरीजों की बढ़ी परेशानी

शहर के सबसे बड़े सरकारी सदर अस्पताल में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। मरीजों और उनके परिजनों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ा। अस्पताल परिसर में पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित

कचहरी परिसर और अन्य सरकारी दफ्तरों के आसपास भी जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगहों पर सड़कें पानी में डूबने से यातायात बाधित हो गया और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान शहर में ऐसी ही स्थिति बनती है, लेकिन नगर निगम स्थायी समाधान निकालने में विफल साबित हो रहा है। लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया।

नालों की सफाई नहीं होने से बढ़ी समस्या

लोगों का आरोप है कि कई इलाकों में नालों की नियमित सफाई नहीं होने और अधूरे निर्माण कार्यों के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। यही वजह है कि हल्की बारिश में भी शहर जलमग्न हो जाता है।

नगर आयुक्त और उप मेयर पहुंचे मौके पर

स्थिति बिगड़ने के बाद नगर आयुक्त और उप मेयर डॉ. लालबाबू गुप्ता नगर निगम की टीम के साथ जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने कई स्थानों पर नालों की रुकावट को चिन्हित किया।

जेसीबी से कराई गई नालों की सफाई

निरीक्षण के दौरान मौके पर ही जेसीबी मशीन लगाकर नालों की सफाई कराई गई। नगर निगम की टीम ने जल निकासी को दुरुस्त करने के लिए पंपिंग सेट के जरिए पानी निकालने का कार्य शुरू किया।

नगर निगम ने निर्माण कार्य को बताया वजह

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के कई बड़े नालों का निर्माण कार्य जारी है, जिसके कारण जल निकासी व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि समय से पहले बारिश शुरू होने से समस्या और बढ़ गई।

आंधी-पानी के दौरान एक व्यक्ति की मौत

इसी बीच तेज बारिश और आंधी-पानी के दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई है। हालांकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।