Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: 5 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

5 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: धमकी देकर मांगी थी फिरौती, अब तक 6 की गिरफ्तारी

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, फुलवरिया निवासी अभिषेक सिंह से मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मंगलवार की रात पुलिस ने फुलवरिया के ही रहने वाले प्रिंस कुमार और केशव कुमार को गिरफ्तार किया।

फरार अभियुक्तों की तलाश जारी;
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि केशव कुमार के खिलाफ पहले से ही सुगौली थाना में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसे एक अन्य मामले में जेल भेजा गया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बंगरा ओवरब्रिज के नीचे शराब पी रहे हैं। वहां से छपवा निवासी मोमताज मिया, बंगरा के जहांगीर हवारी, मो. जुबैर आलम और लालपरसा के नमन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष के अनुसार, फरार आरोपियों और वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।