Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: DM और SP ने मधुबन विधानसभा के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

अधिकारियों को सभी कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए मिला आवश्यक दिशा-निर्देश....

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से 18-मधुबन विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। यह डिस्पैच सेंटर राजकीयकृत जय मंगल उच्च विद्यालय, चैता में स्थापित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने डिस्पैच सेंटर पर होने वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने ईवीएम कमिशनिंग, वाहन पार्किंग व्यवस्था, मतदान दल के कर्मियों के योगदान स्थल और उनके बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का भी गहनता से जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को समय पर पूरा किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए। उन्होंने शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस निरीक्षण के समय, कृतिका मिश्रा (भा.प्र.से.), अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 18-मधुबन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र; कुमार चंदन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकड़ीदयाल; और आदित्य राज, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल भी उपस्थित थे। इस संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना और यह सुनिश्चित करना था कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त हैं।