Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी DM का फरमान "जिले में न हो पेयजल की किल्लत

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

भीषण गर्मी से पहले एक्शन मोड में  प्रशासन खराब चापाकलों को ठीक करने के लिए 27 रथ रवाना

पूर्वी चम्पारण: आगामी भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर की चुनौती से निपटने के लिए  जिला पदाधिकारी  सौरभ जोरवाल ने आज एक बड़ी पहल की है। जिले के सभी 27 प्रखंडों के लिए 'चलंत चापाकल मरम्मति दल' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

 प्रशासन का लक्ष्य स्पष्ट है जिले के सभी 396 पंचायतों में एक भी चापाकल खराब न रहे।

 कुल मरम्मति दल: 27 (प्रत्येक प्रखंड के लिए एक)।

 कुल लक्ष्य: जिले के 4463 खराब चापाकलों की तत्काल मरम्मति।

कवरेज: जिले की सभी 396 पंचायतें
समय सीमा: पीक सीजन शुरू होने से पहले कार्य पूर्ण करने का निर्देश।
"जनता को न हो पेयजल की किल्लत" - जिलाधिकारी
फ्लैग-ऑफ के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में अक्सर भू-गर्भ जलस्तर नीचे चला जाता है, जिससे पेयजल संकट की स्थिति बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारी (Advance Planning) के तहत इन दलों को रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि पीएचईडी के अधीन जिले में कुल 38,801 चापाकल हैं, जिनमें से सर्वे के आधार पर चिन्हित 4463 खराब चापाकलों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों और जनता से सहयोग की अपील
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया है कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर खराब चापाकलों की सूची प्राप्त करें। साथ ही, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के खराब चापाकलों की जानकारी टॉल-फ्री नंबर पर साझा करें।

 "हमारा प्रयास है कि जिले के किसी भी कोने में जनता को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। रोस्टर के अनुसार मरम्मति दल हर पंचायत में जाकर काम करेगा।" — सौरभ जोरवाल, डीएम, पूर्वी चंपारण

शिकायत के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

यदि आपके क्षेत्र में चापाकल खराब है, तो आप सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे के बीच निम्नलिखित नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

 18001231121 
 PHED नियंत्रण कक्ष, मोतिहारी  06252-233374 
 PHED नियंत्रण कक्ष, ढाका  06250-296049 
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता (लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मोतिहारी) सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस मुस्तैदी से जिले के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।