Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य पदयात्रा

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

गांधी आश्रम से निकली भव्य पदयात्रा जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय (गप्पू राय) ने किया ध्वजारोहण।

पूर्वी चम्पारण,: मोतिहारी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आज चंपारण की धरती देशप्रेम और उत्साह के रंग में डूबी नजर आई। जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया।

विरासत पर गर्व: "अन्याय के खिलाफ प्रेम हमारा हथियार"
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय ने कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को याद किया। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, "कांग्रेस वह विचार है जिसने महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और मौलाना आजाद जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया। हमने हमेशा अन्याय, अत्याचार और हिंसा के खिलाफ सत्य, अहिंसा और भाईचारे को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है।"
उन्होंने आगे कहा कि आज आदरणीय राहुल गांधी जी इसी गौरवशाली विरासत और लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं। इस महान संगठन का हिस्सा होना जिले के हर कार्यकर्ता के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है।

बापू और शहीदों को नमन
स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए जिला अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सभी नेताओं ने शहीद स्मारक पहुँचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
 

शहर में निकली 'एकजुटता पदयात्रा'
समारोह का मुख्य आकर्षण गांधी आश्रम से शुरू हुई भव्य पदयात्रा रही। ई. शशि भूषण राय के नेतृत्व में यह पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी संग्रहालय तक पहुँची। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस के सिद्धांतों और एकजुटता के नारे लगा रहे थे।
 

इन दिग्गजों की रही उपस्थिति
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष प्रोफेसर विजय शंकर पांडे, संगठन प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्रनाथ तिवारी, रोमा खान, दिग्विजय सिंह, पप्पू रंजन मिश्रा, आबिद हुसैन, आबिद मुखिया, अफरोज आलम, बृजेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, आशीष रंजन सिंह, परशुराम पांडे, मुनमुन जायसवाल, अनवर आलम अंसारी, हरेराम महतो, यादवलाल पासवान, रमेश श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौरसिया, नियाज खान, राजकुमार कुशवाहा और अजय कुमार झा सहित जिले भर के सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।